देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।
Related Posts
उत्तराखंड की छह जल विद्युत परियोजनाओं में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन..
उत्तराखंड की छह जल विद्युत परियोजनाओं में रिकॉर्ड बिजली उत्पादन.. उत्तराखंड: भले ही वर्ष 2025 के वर्षा काल…
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन
देहरादून । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी की…
सिरोबगड़ के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
रुद्रप्रयाग । ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक की मौत हो गयी। पुलिस…
