देहरादून । पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से कोरोनेशन अस्पताल मे काॅरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम मे पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 10 लाख रूपए के उपकरण 8 मल्टी पैरा मॉनिटर तथा 12 क्रैश कार्ट ट्राली कोरोनेशन चिकित्सालय को उपलब्ध कराये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के इस कार्य को सराहनीय बताया। पंजाब नेशनल बैंक के उपमहाप्रबंधक मृतुन्जय द्वारा बताया गया की बैंक द्वारा कोविड-19 से लड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन देश के लगभग 120 जिलों मंे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे पंजाब नेशनल बैंक के प्रियरंजन, सर्वेश पाल एवम अभिषेक व्यास उपस्थित थे। कोरोनेशन चिकित्सालय की तरफ से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ शिखा एव अन्य डॉक्टर्स एव स्टाफ उपस्थित था।
Related Posts
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त
देहरादून । केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव…
गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही होगा उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र..
गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही होगा उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र.. उत्तराखंड: प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए…
प्रियांशु जोशी और वंदना फरसवान बने मिस्टर एंड मिस देहरादून
देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आज राजपुर रोड स्थित होटल मारबेला में मिस्टर एंड मिस देहरादून 2022 की सैश सेरेमनी…
