देहरादून । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सत्त निगरानी हेतु प्रचार-प्रसार में उपयोग हेतु लायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री की दरें निर्धारित किए जाने हेतु जिलाधिकारी के आदेशानुसार गठित समिति द्वारा जनपद देहरादून के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के साथ आज नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी की अध्यक्षता में कोषागार सभागार में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित की गई दरों पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में जनपद देहरादून के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों भारतीय जनता पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी एवं सीपीआई(एम) के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में रोमिल चौधरी, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषधिकारी, जगदीश लाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त, सुनील कुमार रतूड़ी सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रतिभा पन्त, राज्य कर अधिकारी, राजीव गुप्ता उपकोषाधिकारी एवं भरत सिंह सहायक लेखाकार उपस्थित थे।
Related Posts
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 84 शिकायतें हुईं दर्ज
देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज…
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली थे सच्चे सैनिक, उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भीः राजनाथ सिंह
देहरादून/पौड़ी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य महानुभावों की…
डीएम ने महिला अस्पताल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जिला महिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 55 बेड के नये भवन सहित पुराने…
