देहरादून । भारत के संविधान के अंगीकार होने व संविधान के संस्थापक पितृपुरुषों के योगदान को याद करते हुए सम्मानित करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज 72 वां संविधान दिवस मनाया। आज का समारोह भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन 26 नवंबर 1949 के अवसर पर आयोजित था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। इस साल संविधान दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पीएनबी स्टाफ ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) की ओर से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित आनलाइन क्विज में हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य पर कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का हिन्दी में पाठ किया जिसके उपरांत विजय दुबे ने प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ा। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार सहित बैंक के सभी शीर्ष एक्जीक्यूटिव मौजूद रहे।
Related Posts
चीन बॉर्डर के मुआयने के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना, अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी टीम..
चीन बॉर्डर के मुआयने के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना, अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी टीम.. उत्तराखंड:…
15 दिसम्बर तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जायः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को…
उदीयमान खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवाल, इंडोर खेलों के लिए छात्रवृत्ति पर विचार करेगी सरकार..
उदीयमान खिलाड़ियों के चयन पर उठे सवाल, इंडोर खेलों के लिए छात्रवृत्ति पर विचार करेगी सरकार.. उत्तराखंड: उत्तराखंड…
