देहरादून । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में देरी के लिए सरकार नहीं,बल्कि कोरोना के कारण उत्पन्न स्तिथियां रही। कोरोना की गाइडलाइन के कारण समय से महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों के न खुलने और छात्रों के न आने से व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हो पायी। हालांकि चुनाव सरकार नहीं कराती,बल्कि यह लिंगदोह कमेटी की शिफरिशो के अनुरूप प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ऐसे मुद्दे पर रजनीति कर रही है जो कि मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस राजस्थान,पंजाब और छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं करा पा रही है और उसे इन प्रदेशो का भी संज्ञान लेना चाहिए। देश के सभी कॉलेज में चुनाव को लेकर यही स्थिति है,लेकिन कांग्रेस भ्रमित है और उसे कुछ नहीं सूझ रहा है। उसे विरोध के लिए मुद्दों की तलाश है। सरकार ने चुनाव को लेकर विरोध नहीं किया है तो फिर विरोध किस तरह से किया जा रहा है यह आश्चर्यजनक है।
Related Posts
रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व जलाए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन
देहरादून । बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक…
विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘हाम्रो दशैं…
एनडीएमए एवं एसडीएमए की निगरानी में हुआ चारधाम यात्रा के बेहतर आपदा प्रबन्धन को मॉक एक्साइज
देहरादून। एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण) ने उत्तराखण्ड में 22 अपै्रल को प्रारम्भ होने वाली चारधाम यात्रा के सफल संचालन…
