विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास खंड विकासनगर के कई ग्रामों में डेंगू के प्रकोप से आमजन को बचाने हेतु जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार से वार्ता कर स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर इसकी रोकथाम व अन्य उपाय करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि ग्राम जीवनगढ़ डेंगू की चपेट में काफी हद तक आ चुका है तथा एक-दो लोगों की मौत भी हो चुकी है तथा दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लोग स्वस्थ होकर आ चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम कुंजा ग्रांट में भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं एवं अन्य ग्रामों में भी थोड़ा-थोड़ा इसका प्रकोप लगातार कुछ बढ़ रहा है। नेगी ने कहा कि समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है एवं आमजन को भी सावधानी बरतनी जरूरी है।
Related Posts
फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर सीएम धामी का जताया आभार
देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चौप्टर के महिला सदस्यों ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।…
भगवान महावीर का 2548 वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
देहरादून । जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का 2548 वां निर्वाण महोत्सव श्री दिगम्बर जैन…
मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटेश्वर बांध परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना
टिहरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा टीएचडीसी तृप्ति गेस्ट हाउस कोटेश्वर में कोटेश्वर बांध परियोजना से प्रभावित लोगों…
