रुड़की । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में 01 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत 01 सितम्बर 2021 से महात्मा गाँधी केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित की जाने वाली हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी से की गई। अपराहन 4रू00 बजे हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के निदेशक, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। यह पुस्तक प्रदर्शनी 15 दिन तक चलेगी। ज्ञातव्य है कि आई.आई.टी. रुड़की के महात्मा गाँधी केन्द्रीय पुस्तकालय में लगभग तीन लाख पुस्तकें हैं, जिसमें से हिंदी की करीब दस हजार पुस्तके हैं। पुस्तकालय में प्रतिवर्ष 200 के लगभग हिंदी पुस्तकों की वृद्वि होती है। यह पुस्तक प्रदर्शनी विगत 31 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है, जो कि संस्थान के हिंदी साहित्य प्रेमी छात्रों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र रहती है। इस दौरान अध्यक्ष राजभाषा प्रकोष्ठ, प्रो. मनोज त्रिपाठी, प्रो. नागेन्द्र कुमार, प्रो. इंदरदीप सिंह, प्रो. राम कृष्णा पेद्दनिटी, एवं संस्थान के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहें।
Related Posts
उत्तराखण्ड की जमीनों को नहीं लुटने देंगेः धामी
देहरादून। यूं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक राज्य को 2025 तक मॉडल राज्य बनाने, नशा मुक्त राज्य बनाने…
सीएम ने चौधरी श्यामवीर सिंह की पत्नी शारदा सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईआईटी कम्युनिटी सेंटर, रुड़की, हरिद्वार पहुंचकर चौधरी श्यामवीर सिंह की पत्नी स्वर्गीय…
सीएम ने जैनाचार्य विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया
हरिद्वार/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से…
