देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन मेधावी छात्रों में से सुहानी चैहान ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, इसी के साथ दूसरा स्थान मुनीश खान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। वहीं आयुषी नैनवाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और राजकृति राणा ने 84 प्रतिशत के साथ घरवालों का नाम रोशन किया। इन सभी छात्रों ने कामर्स क्लासेज से कोचिंग प्राप्त की है और इनका कहना है कि आज अंकित घिल्ड़ियाल की दी हुई शिक्षा दीक्षा की वजह से ही हम लोग यह अंक प्राप्त कर पाए हैं और एक अव्वल दर्जे की शिक्षा को ग्रहण कर पाए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
यातायात नियमों और पर्यावरण रक्षा का संदेश, सीएम धामी ने दौड़ को किया रवाना..
यातायात नियमों और पर्यावरण रक्षा का संदेश, सीएम धामी ने दौड़ को किया रवाना.. उत्तराखंड: उत्तराखंड की…
ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा मजबूत, यूपीसीएल ने दिया 1.20 करोड़ का बीमा कवच..
ऊर्जा कर्मियों की सुरक्षा मजबूत, यूपीसीएल ने दिया 1.20 करोड़ का बीमा कवच.. उत्तराखंड: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के…
Kasino Joi _ Česko Spin & Win
Vyberte si kasino kde Výhra je snazší Jaký je tedy konečný závěr – odměna, nebo rozptýlení? Odvětví iGaming zaznamenalo velkou…
