देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे तथा हमारी भावी पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगे।
Related Posts
वित्त मंत्री ने की ‘बिल लाओ ईनाम पाओ’ के अंतर्गत प्रथम मासिक लकी ड्रॉ की घोषणा
देहरादून। राज्य के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सोमवार को राज्य कर मुख्यालय, रिंग रोड, देहरादून में राज्य कर…
उत्तराखंड लोक विरासत महोत्सव में बिखरे पहाड़ के रंग..
उत्तराखंड लोक विरासत महोत्सव में बिखरे पहाड़ के रंग.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक…
पंचायतों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः महाराज
देहरादून । पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की…
