देहरादून । रविवार को गुरु प्रेमसुख धाम में प्रातः 8. 30 बजे से 9.30 बजे तक महामन्त्र नवकार का जाप किया गया। आगामी 23 जुलाई को वर्षावास आरम्भ हो रहा है। इस अवसर पर उस विषय में भी विचार विमर्श किया गया। वक्ताआंे ने कहा कि दुनिया जिन हालातों से गुजरी है आप भलीभांति जानते हो। हम सुरक्षित हैं यह हमारा सौभाग्य है। फिर थोड़े से संकट के बादल छटे हैं कुछ धर्म कर लेते हैं। उन्हांेंने कहा कि आगे जैसा समय होगा वैसा करेंगे। प्रवचन के पश्चात सुश्रावक, समाजरत्न, प्रेमसुख धाम और गौशाला के आधार स्तम्भ स्व. ओमप्रकाश जैन (ओम मैडिकोज) के सुपुत्र भाई सन्दीप कुमार जैन, राजीव कुमार जैन (राजू) की ओर से जल-पान (गुरु प्रसादी) की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सभी से कोविड नियमों का पालन भी कराया गया।
Related Posts
चालीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी । लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास…
भाजपा नेता लच्छू गुप्ता ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल व गर्म कपड़े
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को…
पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकारः मदन कौशिक
देहरादून/टिहरी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के विकासखंड जौनपुर का दौरा किया।…
