़ऋषिकेश । सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला तहसील नरेन्द्रनगर ने सामुदायिक भवन राजीवग्राम 14 बीघा में हरेला पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया गया। सामुदायिक भवन चारों ओर खाली पडी भूमि पर संगठन के सम्मानित सदस्यों के द्वारा पौधे लगाए गए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। वर्चुअल मीटिंग करते हुए संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चैहान,कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार एवं मन्त्री वीरेन्द्र पोखरियाल ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षों की रक्षा करने की जिम्मेदारी पूरे समाज को उठानी होगी, तभी पर्यावरण शुद्ध रह पायेगा। पौधारोपण करने वालों में शूरबीर सिंह चैहान, जबर सिंह पंवार, मंत्री वीरेन्द्र पोखरियाल, हंस लाल असवाल, जयपाल सिह नेगी, विन्दु कृथ्वाण, जोत सिह सुरियाल, प्रेम दत्त डिमरी, सूरता नंद पैन्यूली, शंकर दत्त पैन्यूली, केसर सिंह पंवार, अनुसूया प्रसाद पैन्यूली,गोपाल दत् खण्डूड़ी,गब्बर सिंह चैहान, सुन्दर सिह गुसाईं आदि शामिल थे।
Related Posts
नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मंत्री गणेश जोशी..
नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मंत्री गणेश जोशी.. उत्तराखंड: ग्राम्य…
कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 5 की दर्दनाक मौत
देहरादून/नई टिहरी । ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर…
स्वतंत्रता सेनानी व शताब्दी के जनकवि श्रीराम शर्मा प्रेम हमारी अमूल्य धरोहरः स्पीकर
देहरादून। महान स्वतंत्रता सेनानी व शताब्दी के जनकवि श्रीराम शर्मा प्रेम की 44वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विधान सभा अध्यक्ष…
