देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में उद्यम, औद्योगिक विभाग द्वारा एक वर्ष से लगातार रोड़ा अटकाने के मामले में शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सचिव को वार्ता हेतु तलब किया। नेगी ने कहा कि उद्यम विभाग की लापरवाही, निकम्मेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष से लगातार पत्रावली पर आपत्तियों पर आपत्तियां लगाए जा रही हैं तथा हर बार नए-नए दस्तावेजों की मांग की जा रही थी। नेगी ने कहा कि ये वही औद्योगिक विभाग है, जो खनन कारोबारियों की फाइलें मानकों को ताक पर रखकर रात-रात में पास कर देता है, लेकिन आमजन कार्मिकों को न्याय दिलाने के मामले में इनको सांप सूख जाता है। प्रतिनिधिमंडल में शशांक अग्रवाल मौजूद थे।
Related Posts
केदारनाथ पहुंचे कैलाश खेर, बाबा केदार के दर्शन कर मांगी देश की खुशहाली
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। धाम पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान…
जौलीग्रांट से चारधाम हेली सेवा शुरू: केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए 20 मई तक सभी सीटें फुल
देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है।…
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर…
