देहरादून। सेलाकुई विद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण में सेमी फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल तथा वाई.पी.एस पटियाला के बीच खेला गया। जिसमें सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। वहीं वाई.पी.एस पटियाला लक्ष्य का पीछा करते हुये 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन ही बना पाई। इस मैच में सेलाकुई के गेंदबाज अविराज सिंह ने 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये तथा करन भरानी ने 17 रन दे कर 2 विकेट लिये वही वाई.पी.एस के तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुये रॉबिन ने 24 रन देकर 2 विकेट लिये। लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाये, इस तरह से सेलाकुई की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 24 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाईनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरा मैच वाई.पी.एस मोहाली तथा मॉडर्न स्कूल बारहखंबा के बीच खेला गया। जिसमें मॉडर्न स्कूल बारहखंबा विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल तथा मॉडर्न स्कूल बारहखंबा के बीच खेला जायेगा।
Related Posts
अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
देहरादून । आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन द्वारा कलेक्ट्रेट स्थिति निर्वाचन कार्यालय का भ्रमण करते हुए जनपद में नये मतदाताओं…
आपदा प्रभावित 133 परिवारों का शीघ्र होगा पुनर्वासः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून । सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जायेगा। इन…
पेयजल से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश…
