पिथौरागढ़। आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा तृतीय दल का पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के फंदा दिनेश गुरुरानी व निगम कर्मचारियों ने छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही यात्रियों को जूस पिलाकर उनकी थकान दूर की। यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर हिमालय क्षेत्र से कूड़ा इकऋा कर उसका निस्तारण धारचूला करने के लिए कहा साथ ही यात्रियों को कालापानी मंदिर परिसर में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने निगम द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की सराहना की तथा दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह भविष्य में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है हिमालय क्षेत्र में हरियाली के लिए। यात्री दल नाश्ता करने के उपरांत धारचूला के लिए रवाना हो गया। यात्री दलके कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार थे। यात्री दल में कुल 6 सदस्य रहे।
Related Posts
RTI का हक सिर्फ आम नागरिक को, संस्था या यूनियन को नहीं, उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग का अहम फैसला..
RTI का हक सिर्फ आम नागरिक को, संस्था या यूनियन को नहीं, उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग का अहम फैसला.. …
स्पिक मैके ने छात्राओं के लिए आयोजित किया सितार वादन कार्यक्रम
देहरादून । युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सोसायटी स्पिक मैके द्वारा आज एमकेपी…
कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का सीएम करेंगे शुभारंभ
कोटद्वार । कोटद्वार में बुधवार को अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…
