देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को सेक्टर 3 व सेक्टर 4 से संबंधित शमन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 10 पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई। मानचित्र शमन कैंप में एमडीडीए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता और वाद लिपिक उपस्थित रहे। शमन कैंप में 20 से 30 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। सुनवाई के उपरांत उनसे संबंधित वादों का निस्तारण करते हुए 6 अवासीय एवं 4 गैर आवासीय पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई।
Related Posts
आईआईटी रुड़की ने भारत में जनजातीय विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया
रुड़की । मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग, आईआईटी रुड़की ने 3-4 फरवरी को भारत में जनजातीय विकासरू संभावना और पुनरावलोकन…
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति..
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति.. उत्तराखंड:…
HNBGU ने घोषित किया PG प्रवेश परीक्षा का परिणाम, कई कोर्सों के लिए एडमिशन शुरू..
HNBGU ने घोषित किया PG प्रवेश परीक्षा का परिणाम, कई कोर्सों के लिए एडमिशन शुरू.. उत्तराखंड: गढ़वाल विवि…
