देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस बार एक नई पहल करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल व महामंत्री ओपी बेंजवाल ने ध्वजारोहण करने के बजाय अपनी व सदस्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करने का यह सम्मान क्लब के स्वच्छता कर्मी सुरेंद्र और कुक जगदीश को दिया। दोनांे ने सदस्यों की तालियों की गूंज और वंदे मातरम व भारत माता के जयघोष के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। सदस्य इस अवसर पर क्लब की ओर से आयोजित सूक्ष्म सहभोज में भी शामिल हुए। क्लब में ध्वजारोहण के अवसर पर शामिल होने के लिए पहली बार बड़ी संख्या में सदस्य पहुंचे। इस मौके पर अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य परवीन बहुगुणा, सोबन सिंह गुसाईं, महेश पांडे, क्लब सदस्य देवेंद्र नेगी, राजीव उनियाल, अजय राणा, चांद मोहम्मद, मो. असद खान, वीरेंद्र नेगी, केएस बिष्ट, भूपत बिष्ट, अजय मिश्र, अनिल डोगरा, पारस नेगी, रूपेश राजपूत व अन्य मौजूद रहे।
Related Posts
उत्तराखंड के फ्रेजाइल हिमालय में भूस्खलन की चुनौतियों पर मंथन..
उत्तराखंड के फ्रेजाइल हिमालय में भूस्खलन की चुनौतियों पर मंथन.. ULMC और हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट की पहल.. …
उत्तराखंड के इन 2 जिलों के किसान अब धन-धान्य योजना से पाएंगे नई खुशहाली..
उत्तराखंड के इन 2 जिलों के किसान अब धन-धान्य योजना से पाएंगे नई खुशहाली.. उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री…
“देहरादून डॉयलॉग आन लर्निंग डिसएबिलिटी” का झाझरा में हुआ आयोजन
देहरादून । आईटीआईटीआई, वनवासी आश्रम, ग्राम झाझरा में “देहरादून डॉयलॉग आन लर्निंग डिसएबिलिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
