देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। नाबार्ड के सहयोग से ये पॉली हाउस बनाये जायेंगे। इन सभी पॉली हाउस का निर्माण राज्य में 02 वर्ष के अन्दर किया जायेगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा। जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी। मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
Related Posts
कांवड़ यात्रा में आस्था का अद्भुत नजारा, हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश..
कांवड़ यात्रा में आस्था का अद्भुत नजारा, हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश.. उत्तराखंड: पवित्र कांवड़ यात्रा के…
उत्तराखंड में कॉमर्शियल गाड़ियों पर सख्ती, टैक्स नहीं चुकाने पर होगी जब्ती और नीलामी
उत्तराखंड में कमर्शियल वाहन मालिकों को अब मोटर वाहन टैक्स जमा करने में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यदि समय…
बद्रीनाथ धाम में मिलेगी 24 घंटे बिजली! उत्तराखंड के पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन को मंजूरी..
बद्रीनाथ धाम में मिलेगी 24 घंटे बिजली! उत्तराखंड के पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन को मंजूरी.. उत्तराखंड: मुख्य सचिव…
