देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। नाबार्ड के सहयोग से ये पॉली हाउस बनाये जायेंगे। इन सभी पॉली हाउस का निर्माण राज्य में 02 वर्ष के अन्दर किया जायेगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा। जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी। मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
Related Posts
नए आयुर्वेद डॉक्टरों का पंजीकरण और नवीनीकरण होगा ऑनलाइन..
नए आयुर्वेद डॉक्टरों का पंजीकरण और नवीनीकरण होगा ऑनलाइन.. उत्तराखंड: भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने नए बीएएमएस डॉक्टर,…
सुंदरकांड के साथ 51 निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ
देहरादून । श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 51 निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को…
विकासनगर में शक्ति नहर के किनारे से अतिक्रमण हटाने की जल विद्युत निगम ने पूरी की तैयारी
देहरादून । विकासनगर में शक्ति नहर किनारे से अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने की जल विद्युत निगम ने तैयारी…
