देहरादून। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र एम0 टोलिया, ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 01 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों अपने स्तर पर साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के माध्यम से समस्त विकास खंडों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मसंदावाला, सहसपुर, खटंगाटॉप, रायपुर, रुद्रपुर विकासनगर, हरिपुर एवं खरोडा, चकराता में विद्यालयों तथा पंचायत घरों में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कुल 325 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा/अवशिष्ट बैग में भरकर, स्टीकर और टैग लगाकर ग्राम पंचायत द्वारा चिन्हित स्थान पर रखकर अवशिष्ट का निपटान किया जा रहा। कार्यक्रम में नेहरू युवा क्लब के सदस्य एवं स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग लिया जा रहा है कार्यक्रम में विकास खंड रायपुर में ऐश्वर्य शर्मा, मेघा पाल, दीपक कुमार सहसपुर में तुषार, राशि, विकास नगर में सोनिका, कालसी में प्रदीप चौहान, अर्चना चौहान एवं चकराता में जसपाल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का मुहिम चलाया जा रहा है।
Related Posts
19 जनवरी को होगी कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा..
19 जनवरी को होगी कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा.. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की तिथि.. उत्तराखंड: अधीनस्थ…
Demo
Demo
मंत्री जोशी ने दिए पेयजल समस्या के निराकरण के निर्देश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा के वार्ड नं0…
