देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों की आय में वृद्धि के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की सहकारी संस्थाये ऋण धनराशि वहन करने में समर्थ हो सकेंगी। इससे सहकारी समितियों को व्यावसायिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाने मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।
Related Posts
दो दिवसीय 82वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में 11 प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे गए
देहरादून । शिमला में आयोजित 82वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का समापन आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा…
उत्तराखण्ड में डैटोल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम का सीएम ने किया शुभारंभ
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में डैटोल स्कूल हाइजीन एजुकेशन…
गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज में सीयूईटी से होंगे यूजी में प्रवेश..
गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज में सीयूईटी से होंगे यूजी में प्रवेश.. उत्तराखंड: अगर आप हेमवती नंदन…
