देहरादून । वरिष्ठ पत्रकार एवम राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट को राज्य सरकार द्वारा तीन वर्ष के लिए राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने पर देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए आज यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने श्री भट्ट को माल्यार्पण कर एवम बुके प्रदान कर उनको सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने श्री योगेश जी को सम्मानजनक दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह पत्रकार जगत के लिए गर्व की बात है। श्री भट्ट जी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आप सभी का सम्मान है। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा, सचिव गोपाल सिंघल, संगठन सचिव रवि अरोड़ा, दीपक धीमान जिलाध्यक्ष, राजकुमार छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
Related Posts
एसजेवीएन एनटीपीसी राजभाषा शील्ड के तृतीय पुरस्कार से सम्मानित
देहरादून । एसजेवीएन को वर्ष 2018-19 तथा वर्ष 2019-20 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन हेतु एनटीपीसी राजभाषा शील्ड…
मकेश्वर के तल्ला बनास में हुई लौह सिद्ध हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
देहरादून/यमकेश्वर । पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के तल्ला बनास के गढ़खाल में लौह सिद्ध बनवासी हनुमान मंदिर की प्राण…
पीएम नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा होगा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक..
पीएम नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा होगा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक.. उत्तराखंड: पीएम मोदी का दौरा अभूतपूर्व और जनसभा…
