पहाड़ में दोपहर बाद बदला माैसम, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू..

पहाड़ में दोपहर बाद बदला माैसम, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, धाम में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, माैदानी इलाकों में भी आज भी बढ़ते पारे ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। आज राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।