देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पूरे दमखम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। राज्य के बने इन 21 वर्षों में राज्य की अवधारणा के अनुरूप विकास नही हुआ। उक्रांद राज्य की विकास का मॉडल को लेकर जनता की बीच जायेगा। इस अवसर उन्होंने कहा कि अब राज्य के प्रतिष्ठित व बुद्धिजीवी वर्ग अब दिल्ली वाले पार्टियों के चरित्र को समझ चुके है। आज इसी परिपेक्ष में आज देहरादून के नामीगिरामी प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुये। जिसमें डॉक्टर बी०सी० पाठक पूर्व निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, डॉक्टर वी०के० ओली आई सर्जन, डॉक्टर माधव मैठाणी, मेजर महावीर सिंह रावत सेवानिवृत्त, एडवोकेट एस०एन०बिष्ट थे। काशी सिंह ऐरी जी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल जी, पुष्पेश त्रिपाठी, चंद्र शेखर कापड़ी जी, हरीश पाठक, ने सभी का मालार्पण स्वागत किया। इस मौके पर ’उत्तराखंड के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन व सी० एम०आई० के डाइरेक्टर डॉक्टर महेश कुड़ियाल, परम हॉस्पिटल के डारेक्टर डॉ विमल नौटियाल ऑर्थो सर्जन भी उपस्थित थे। डॉक्टर महेश कुड़ियाल व डॉक्टर विमल नौटियाल ने कहा कि हम सभी डॉक्टर एशोसिएशन उत्तराखंड क्रांति दल के साथ खड़ा है। राज्य के सवालों का हल केवल उत्तराखंड क्रांति दल कर सकता है। राज्य के विकास की अवधारणा को केवल यूकेडी समझता है। इसलिये उक्रांद को पूर्ण समर्थन देते हुये सात्ज खड़े है। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुये श्री ऐरी जी ने कहा कि जब तक नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होती है तब तक केंद्रीय कार्यालय की सुचारू व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, देवेंद्र चमोली, बहादुर सिंह रावत, आनंद सिलमाना, विजय बौड़ाई,दीपक रावत, राजेन्द्र प्रधान,अशोक नेगी,अभिषेक बहुगुणा,अनिल डोभाल,देवेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।
Related Posts
एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रु. अर्जित किए
देहरादून । एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की…
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार ही एकमात्र उपाय
देहरादून । स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय कार्यक्रम राष्ट्रीय उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में…
जिला अस्पताल गोपेश्वर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र किया अपने नाम..
जिला अस्पताल गोपेश्वर ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र किया अपने नाम.. उत्तराखंड: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार…
