डोईवाला । न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी डोईवाला खैरी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चंदेल ने डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रबंधक ममतोष गैरोला ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत्त का वर्णन किया एवं उन्हें आर्दशों पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका खुशबू, सृष्टि, राशि, पूजा, सिमरन कौर, सोनिका ने अपने विचार प्रकट किए।
Related Posts
शीतलाखेत में जनसुनवाई, मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण..
शीतलाखेत में जनसुनवाई, मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण.. उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर…
भारतीय ज्ञान परंपरा अब एआई के साथ, उत्तराखंड का ‘प्रज्ञानम्’ तैयार..
भारतीय ज्ञान परंपरा अब एआई के साथ, उत्तराखंड का ‘प्रज्ञानम्’ तैयार.. उत्तराखंड: भारतीय ज्ञान परंपरा को…
551 करोड़ की पॉलीहाउस योजना अटकी, दो साल बाद भी काम नहीं पकड़ पाया रफ्तार..
551 करोड़ की पॉलीहाउस योजना अटकी, दो साल बाद भी काम नहीं पकड़ पाया रफ्तार.. उत्तराखंड:…
