हुआ केवल एक नामांकन, बिना लड़े ही निर्विरोध निर्वाचित हुए महेंद्र भट्ट..

हुआ केवल एक नामांकन, बिना लड़े ही निर्विरोध निर्वाचित हुए महेंद्र भट्ट..

 

 

उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेन्द्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। जिसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राज्यसभा सदस्य के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने इसकी घोषणा की। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को चार सीटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में महेन्द्र भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था।