देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गजियावाला में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की अवस्थापना निधि मद से स्वीकृत 27.25 धनराशि के सामुदायिक टिन शेड एवं सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता को बेहतर से बेहतर आधारभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करवाने हेतु कटिबद्ध है। नागरिकों को अधिक से अधिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु हमारा प्रयास रहता है कि जिस भी सरकारी एजेंसी के माध्यम से सम्भव हो पाए वहां से आम नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु विकास कार्य संपादित करवाए जाएं। लम्बे समय से गजियावाला क्षेत्र में सामुदायिक भवन तथा अन्य निर्माण कार्यों की मांग की जा रही थी। मुझे प्रसन्नता है कि एमडीडीए के माध्यम से आज यहां सामुदायिक टिन शेड एवं सीसी निमार्ण की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा स्थान दिये जाने पर सामुदायिक भवन का विस्तार भी किया जाऐगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्याम सिंह पुण्डीर, गजियावाला की प्रधान विनीता शर्मा, अनुराग, विधायक प्रतिनिधि किरन, कर्नल सतीश शर्मा, संध्या थापा, राकेश शर्मा, पूनम नौटियाल, युद्धवीर नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, महेन्द्र पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
फ्लो बाजार लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी में उमड़े फैशन उत्साही दूनवासी
देहरादून। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन के उत्तराखंड चौप्टर द्वारा फ्लो बाजार, लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का पांचवां संस्करण…
पेजयल समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएः पेयजल मंत्री
देहरादून । प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए…
अभिनेता संजय मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव ने दून में केएसएम फिल्म प्रोडक्शंस के लिए शुरू की शूटिंग
देहरादून । देहरादून के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर कुनाल शमशेर मल्ला के प्रोडक्शन हाउस केएसएम फिल्म प्रोडक्शंस ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म…
