पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत..

पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत..

 

 

 

उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने घोषणा की कि राज्य की 5,000 मिनी आंगनवाड़ी सुविधाओं का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप पांच हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा और कैबिनेट में एकल महिला योजना के तहत एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसमें विधवाओं, गरीबों, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, एसिड अटैक और आपदाओं से प्रभावित महिलाओं को 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। विधानसभा सभागार में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि सीएम की घोषणा के अनुरूप एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ना होगा। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाए। विभागीय मंत्री ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को इस बार आबकारी विभाग से प्रति बोतल एक रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में आठ करोड़ रुपये मिले हैं। मंत्री रेखा आर्य ने का कहना हैं कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति समय करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी न हो।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सचिव, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग एचसी सेमवाल, अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।