देहरादून । महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था द्वारा 12वाँ रक्तदान शिविर स्व. सुरेश चंद जैन (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन) परिवार के सहयोग से र्साइं मंदिर तिलक रोड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं त्रिशला ग्रुप के वीरेश् जैन, लोकेश जैन, गौरव जैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में मंत्री सुबोध उनियाल ने संस्था के कार्यांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे युवाआंे को आगे आकर सेवा भाव दर्शाना चाहिए और प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही आहवान किया कि रक्तदान अवश्य करें। स्व. जैन को याद करते हुए सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की प्रशंसा की। शिविर में विशिष्ट अतिथि देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी रक्तदान करने आए महिलाओ एवं पुरुषों, युवाआंे का उत्साहवर्धन किया। संस्था को 12वाँ रक्तदान शिविर लगाने पर बधाई दी। शिविर में 91 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक केएम अग्रवाल, अध्यक्ष अंकुर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेठी, गुरप्रीत सिंह चन्नी, वीर हेल्प हैनड़ गीता साहनी, प्रशांत कुमार जैन, अंकुर मल्होत्रा, साईं मंदिर से शरत नागलिया, पृथ्वीनाथ सेवा दल से संजय गर्ग, नावेंदृ चैहान,सचिन जैन, मधु सचिन जैन जीतू खत्री, संजय मित्तल, डॉ नितिन अग्रवाल, कार्तिक बंसल, रिषभ माटा विनीत नागपाल,हीना जेठी, एवम हमारे सहयोगी डॉक्टर की टीम से अमित चंद्रा,मोहित चावला प्रीती राजेश कुकरेती किरण भंडारी कविता राणा प्रतिभा सती आशीष सैनी अभिषेक राणा इंद्रेश हॉस्पिटल से साथ रहे।
Related Posts
राज्यपाल ने पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, अस्पताल का किया निरीक्षण..
राज्यपाल ने पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, अस्पताल का किया निरीक्षण.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट…
जनता को त्वरित न्याय की पहल, सीएम धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारंभ..
जनता को त्वरित न्याय की पहल, सीएम धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारंभ.. उत्तराखंड: प्रदेश…
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासनिक बदलाव, बीकेटीसी सीईओ की जिम्मेदारी डीएम रुद्रप्रयाग को..
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासनिक बदलाव, बीकेटीसी सीईओ की जिम्मेदारी डीएम रुद्रप्रयाग को.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से ठीक…
