ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वें दीक्षांत समारोह में नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि..
उत्तराखंड: ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में 3142 छात्र-छात्राओं को उनकी स्नातक, परास्नातक और शोध उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि होंगे देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी। उनके साथ उच्च शिक्षा क्षेत्र के कई प्रमुख अधिकारी, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहेंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने पिछले वर्षों में तकनीकी, प्रबंधन, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा, बल्कि स्वर्ण पदक और विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने हेतु सुरक्षा, यातायात और आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त की गई हैं।
कुलसचिव नरेश शर्मा ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय यह उपाधि श्री गडकरी को उनके द्वारा देश में हाईवे निर्माण, विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे विकास, पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था, वैकल्पिक ईंधनों के प्रोत्साहन और यातायात में डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए प्रदान करेगा। दीक्षांत समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके साथ ही समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 44 को रजत और 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 37 शोधार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स आदि में पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
इसके साथ ही 798 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और 2307 को ग्रेजुएट की उपाधि दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें हाईवे निर्माण, विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधन और यातायात में डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इनके अलावा नीति आयोग के सदस्य व विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. वीके सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला और कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव नरेश शर्मा ने कहा कि समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। डिग्री वितरण के साथ-साथ मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक व विशेष सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।