पिथौरागढ़ । जनपद पिथौरागढ़ में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ में खुले में बह रहे सीवर और नाले, नालियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ प्रभारी ईओ एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि पिथौरागढ़ के अंदर कारागार (बंदी ग्रह) पिथौरागढ़, टकाना स्थित मिश्रा भवन के निकट और पिथौरागढ़ में अन्य सभी स्थानों पर खुले में बह रहे सीवर को पाइप के द्वारा नालियों में प्रवाहित किया जाए, खुले में शिविर का पानी प्रवाहित करने वाले परिवारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि नालियों में अत्यधिक कूड़ा जमा है जिसके कारण पानी ठहर रहा है और गंदगी फैल रही है ऐसे में मच्छर और अन्य कीटों के पनपने की संभावना अधिक हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। डीएम द्वारा नगर पालिका एनबी पांडे को निर्देश दिए गए कि नालियों में पड़े कूड़े और उसके अवलबल खड़ी झाड़ियों को तत्काल साफ किया जाए और पिथौरागढ़ में किसी भी स्थान पर पानी ठहरने की स्थिति न बने। नगरपालिका पिथौरागढ़ को सिनेमा लाइन स्थित टुंडी खोला के नाले में अत्यधिक मात्रा में कूड़ा पड़ा है जिसको साफ करने के साथ ही उसको लोहे के जाल से बंद करने के निर्देश दिए ताकि उसके अंदर कूड़ा न डाला जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मसत्तू, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी, नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ प्रभारी ईओ एनबी पांडे आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
सुरंग के अंदर अचानक मलबा, रुद्रप्रयाग में रेल प्रोजेक्ट पर असर..
सुरंग के अंदर अचानक मलबा, रुद्रप्रयाग में रेल प्रोजेक्ट पर असर.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेल…
पौड़ी अस्पताल में गड़बड़ी उजागर, करोड़ों की मशीन बर्बाद, CMS पर कार्रवाई..
पौड़ी अस्पताल में गड़बड़ी उजागर, करोड़ों की मशीन बर्बाद, CMS पर कार्रवाई.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को…
Ρεύτος Μέτρηση Βιώση GR Play Instantly Tritonbet
Candyland Καζίνο καλωσορίζει ηθοποιός crosswise το United Πολιτεία με a ευώδες ξεκινήστε . αξίωση βελτίωση έως 2.000 $ θετική διακόσια…
