देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चैहान से फोन पर बात कर इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं जनपद वासियों को बधाई दी। बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से पिथौरागढ़ में बेडू से जूस, जैम, चटनी, आचार एवं अन्य सामग्री बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने जल के संरक्षण एवं संवर्धन, कुपोषण मुक्त भारत के लिए कुपोषण मुक्ति के प्रयासों एवं इसके लिए जागरूकता, मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
Related Posts
सेवानिवृत्ति पर सहायक निदेशक सूचना लोहानी को दी गई विदाई
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई कार्यक्रम में शंकर दत्त लोहानी, सहायक निदेशक की अधिवर्षता आयु पूर्ण…
कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तो को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी…
मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार
देहरादून । उत्तराखंड के रुड़की में मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार…
