देवप्रयाग। बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। बस में चालक समेत 27 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से बस का चालक फरार है।हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गुजरात के तीर्थयात्रियों को लेकर दो बसें ऋषिकेश की ओर आ रही थीं। जैसे ही दोनों बसें कौड़ियाला के समीप मोड पर पहुंचीं तो आगे चल रही बस पलट गई। स्थानीय लोगों और दूसरी बस में सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर थाना देवप्रयाग और थाना मुनि की रेती की व्यासी चैकी पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान कल्पना (32) निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। बस में सवार सभी तीर्थयात्री गुजरात के थे जो यात्रा के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। शर्मा के मुताबिक बार-बार ढलान होने के कारण बस के ब्रेक गर्म हो गए थे। जब बस कौड़ियाला के समीप मोड़ पर पहुंची तो चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और बस पलट गई। हालांकि घटना के बाद से चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है। तीर्थयात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे- लोकार्पण से पहले नाम पर छिड़ी बहस, सांसद ने रखा नया प्रस्ताव..
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे- लोकार्पण से पहले नाम पर छिड़ी बहस, सांसद ने रखा नया प्रस्ताव.. उत्तराखंड: बहुप्रतीक्षित…
उत्तराखंड को शिक्षा की बड़ी सौगात, टिहरी में नए KV को मंजूरी..
उत्तराखंड को शिक्षा की बड़ी सौगात, टिहरी में नए KV को मंजूरी.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले…
Oddanosť Česť A Veľmi Dôležitá Osoba Platforma Online Casino Vay — Slovensko Deposit & Play
Čo stelesňuje PoneClub kasíno? Áno, InPlay Kasíno položiť otázku a viacúrovňový pravdivosť plán kde stály účastník zarobiť desatinná čiarka voľná…
