नैनीताल/देहरादून । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां वह कुमाऊँ मंडल विकास निगम मुक्तेश्वर में पहुंचे थे कि केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे मुख्यमंत्री से आकर मिले। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख बच्चे काफी उत्साहित थे, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी की छात्रा करुणा और कक्षा तीसरी की छात्रा रुचि और कक्षा एक के छात्र शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना और उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उन्होंने सीएम धामी का ऑटोग्राफ भी लिया।
Related Posts
लोकतंत्र की मजबूती में सूचना के अधिकार का मजबूत होना अनिवार्यः योगेश भट्ट
अल्मोड़ा । राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर विकास भवन सभागार में डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड…
पोषक अनाज अवार्ड 2023 के लिए उत्तराखंड को मिला बेस्ट स्टेट अवार्ड..
पोषक अनाज अवार्ड 2023 के लिए उत्तराखंड को मिला बेस्ट स्टेट अवार्ड.. उत्तराखंड: हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल न्यूट्री सिरियल…
अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक
देहरादून । अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
