विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मार्च 2022 से आज तक आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति होने वाले सामान की धनराशि यानी टीएचआर का पैसा नहीं मिल पाया, जिस कारण आपूर्तिकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा व्यापारियों ने भी इन पर दबाव बनाया बनाया हुआ है द्य नेगी ने कहा कि सूत्र बताते हैं कि शासन से धनराशि निदेशालय को निर्गत हो चुकी है, लेकिन निदेशालय के निकम्मेपन के चलते अब तक भुगतान नहीं हो पाया द्य पहले भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से होता था, लेकिन अब किसी खास मकसद से प्राइवेट बैंकों के माध्यम से किया जा रहा है द्य नेगी ने कहा कि बगैर चाबुक चलाए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास निदेशालय में पत्रावली टस से मस नहीं होती द्य जिन मामलों में सुविधा शुल्क दे दिया जाता है, वह काम तुरंत हो जाता है। नेगी ने कहा कि विभागीय मंत्री की लचर कार्यशैली की वजह से लगभग सितंबर 2022 से नौनिहालों को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है तथा तुगलकी फरमान के चलते कभी गेहूं-चावल देने की बात की जाती है तो कभी कुछ और ! मोर्चा शीघ्र ही आंगनबाड़ियों से संबंधित समस्याओं को लेकर शासन में दस्तक देगा। पत्रकार वार्ता में-मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व सुशील भारद्वाज मौजूद रहे।
Related Posts
तीर्थनगरी में दो शव बरामद
देहरादून । तीर्थनगरी ऋषिकेश से बुधवार को दो शव बरामद हुए। पहला शव बैराज जलाशय से बरामद हुआ, जबकि दूसरा…
15 दिसम्बर तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जायः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को…
प्रदेश में उपनल भर्ती के नियम-कानून एक लेकिन मानदेय अलग-अलग..
प्रदेश में उपनल भर्ती के नियम-कानून एक लेकिन मानदेय अलग-अलग.. उत्तराखंड: प्रदेश में आउटसोर्सिंग एजेंसी उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण…
