नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों पर परगना नैनीताल अंतर्गत दूरस्थ ग्रामों में शीतकालीन भ्रमण और जन समस्या निवारण हेतु चैपालों का आयोजन किया जा रहा है। खमारी ग्राम सभा मंगोली में उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह द्वारा जन निवारण शिविर चैपाल का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, जल संस्थान और अन्य रेखीय विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पेयजल की समस्या के तत्काल निस्तारण हेतु सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया। विरासतन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश पटवारी को दिए गए। उपजिलाधिकारी नैनीताल और ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट द्वारा ग्राम अंतर्गत क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों और परिसंपत्तियों का भी मौका निरीक्षण किया गया। तोक कुलेटी के मोटर मार्ग में हो रहे भू-दंसाव का भी निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य के आंकलन कर प्रस्ताव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल मान सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पूनम, राजस्व उपनिरीक्षक प्रेम गोस्वामी , सहायक अभियंता जल संस्थान एवम अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
समूह-ग के 416 सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू..
समूह-ग के 416 सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन…
जुलाई से शुरू होगी आयुर्वेद पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया, दवा बिक्री लाइसेंस को लेकर परिषद का बड़ा प्रस्ताव..
जुलाई से शुरू होगी आयुर्वेद पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया, दवा बिक्री लाइसेंस को लेकर परिषद का बड़ा प्रस्ताव.. …
चारधाम यात्रा में सहयोग देंगे निजी मेडिकल कालेज
देहरादून । राज्य सरकार प्रदेश में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने…
