देहरादून । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान जिसके संचालक एवं संस्थापक आशुतोष महाराज हैं उनके आशीर्वाद एवं प्रेरणा द्वारा विश्व कल्याण हेतु अनेकों प्रकल्प पूरे विश्व में चलाए जा रहे हैं जैसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दान महादान, दिव्य औषधि वितरण इत्यादि ऐसे ही देहरादून की संस्थान शाखा ने जनवरी माह में बढ़ती शीतलहर के चलते संस्थान ने एक और मुहिम चलाई है जिसमें जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए जा रहे हैं। यह मुहिम वृद्ध आश्रम, विकलांग आश्रम, कुष्ठ आश्रम, प्रेम धाम वृद्धाश्रम, बंजारावाला, भंडारी बाग वार्ड नंबर 71, देहरा खास, कंजन रोड अन्य कई जगहों पर यह मुहिम चलाई जा रही है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का उद्देश्य सभी को निरोगी एवं स्वस्थ बनाना है। इन्हीं कामना हेतु संस्थान समय-समय पर अनेकों प्रकल्प चलाता रहा है अर्थात मानव सेवा हेतु डीजेजेएस सदैव तत्पर रहता है। प्रांतीय प्रचारक साध्वी ऋतम्भरा भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा नेत्रहीन लोगो के लिए संकल्प अभियान के साथ-साथ जेल में बंद कैदियों के जीवन उत्थान के लिए समय समय पर सामाजिक अभियान संस्था द्वारा चलाया जाता आ रहा है। वही इस आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 71 के पार्षद महिपाल धीमान द्वारा सभी सहयोगियों को धन्यवाद व्यक्त किये।
Related Posts
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम पहुंचे बाणा, चिल्हाड़, लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण किया
देहरादून । सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जनपद तहसील त्यूनी क्षेत्र के…
इंडियन ऑर्थाेपीडिक एसोशिएसन ने गोवा में पद्मश्री डॉ. संजय को किया सम्मानित
देहरादून । इंडियन ऑर्थाेपीडिक एसोशिएसन (आई.ओ.ए.) ने 66वें वार्षिक सम्मेलन में उद्घाटन समारोह के दौरान आई.ओ.ए. के अध्यक्ष डॉ. बी.…
हेमकुंड साहिब यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालू
चमोली। सुहाने मौसम और कम होती बर्फ के बीच श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। रविवार…
