देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का शमन किया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चैहान से फोन पर बात कर इस सराहनीय पहल के लिए जिला प्रशासन एवं जनपद वासियों को बधाई दी। बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से पिथौरागढ़ में बेडू से जूस, जैम, चटनी, आचार एवं अन्य सामग्री बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने जल के संरक्षण एवं संवर्धन, कुपोषण मुक्त भारत के लिए कुपोषण मुक्ति के प्रयासों एवं इसके लिए जागरूकता, मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
Related Posts
भाजपा के नये अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण, राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज एक सादे समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। इस…
जापानी तकनीक से केदारनाथ में बन रहा सीवेज प्लांट, मंदाकिनी को स्वच्छ व निर्मल बनाने में मिलेगी मदद..
जापानी तकनीक से केदारनाथ में बन रहा सीवेज प्लांट, मंदाकिनी को स्वच्छ व निर्मल बनाने में मिलेगी मदद.. …
अब अल्मोड़ा में पंप स्टोरेज प्लांट से पैदा होगी बिजली..
अब अल्मोड़ा में पंप स्टोरेज प्लांट से पैदा होगी बिजली.. जिंदल समूह से प्रोजेक्ट का आया प्रस्ताव.. …
