देहरादून। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने एक बार फिर पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। अनुकृति ने साफ कर दिया है कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी वह जीतकर उस पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगी। समाजसेवी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अनुकृति गुसाई ने साफ किया कि वह इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदार हैं। यदि राजनीतिक दल अपने तमाम सर्वे और रिपोर्ट को देखकर टिकट देते हैं तो उन्हें उम्मीद है कि उन्हीं पर विश्वास किया जाएगा। हालांकि इस दौरान अनुकृति गुसाईं रावत ने यह कहकर फिर सनसनी फैला दी थी जो भी पार्टी उन पर विश्वास करती है, वह उस विश्वास पर खरा उतर कर जीत को हासिल करेंगी। अनुकृति गुसाईं रावत के इस बयान से साफ है कि उन्होंने टिकट को लेकर बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। हालांकि अनुकृति गुसाईं रावत यह बात भी कह रही हैं कि जिस राजनीतिक दल में मंत्री हरक सिंह रावत रहेंगे। वे उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। उधर अनुकृति के इस तरह टिकट को लेकर मजबूत दावेदारी पेश करने के बाद पहले से ही नाराज चल रहे सीटिंग विधायक दिलीप रावत की नाराजगी फिर से सामने आ सकती है। हालांकि अनुकृति गुसाईं रावत ने दिलीप रावत से भी आशीर्वाद लेने और उनके सहयोग से ही विधानसभा सीट में जीत हासिल करने का दावा किया है।
Related Posts
कांवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी की चेतावनी, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर चलेगा सख्त कानून..
कांवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी की चेतावनी, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर चलेगा सख्त कानून.. उत्तराखंड:…
कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, बॉर्डर पर पुलिस की विशेष तैनाती..
कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी, बॉर्डर पर पुलिस की विशेष तैनाती.. उत्तराखंड: रुद्रपुर पुलिस प्रशासन कांवड़…
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
देहरादून । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की देहरादून शाखा का आज प्रेक्षागृह इन्दर रोड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ…
