देहरादून । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को हरबंस कपूर के निवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।
Related Posts
सीएम धामी ने किया कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का किया लोकार्पण
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद नैनीताल में रुपए 72 करोड़ लागत से केंद्रीय सड़क निधि…
प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा…
योग दिवस पर राज्य में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अवगत कराया है कि 21 जून को आयोजित किए जाने वाले 9वंे अन्तराष्ट्रीय…
