देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को 13 दिसम्बर से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन केवल 200 आगंतुकों को एफ0आर0आई0 कैम्पस में आगमन की अनुमति होगी। पर्यटक हेतु संग्रहालय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक ही परिसर/संग्रहालय में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की बेवसाइट पर कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्थान में प्रातः एवं सांयकालीन भ्रमणकर्ताओं के लिए परिसर पूर्व की भांति खुले रहंेगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।
Related Posts
रीडिंग अभियान को लेकर अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने के दिए दिशा-निर्देश
देहरादून । बच्चों में पठन कौशल विकसित करने के साथ ही कोविड-19 के कारण हुए अधिगम ह्यस कम किये जाने…
स्पोर्ट्स फॉर आल उत्तराखंड के दूसरे दिन लक्ष्मी रावत ने बिखेरी चमक
देहरादून । गवर्नमेंट इंटर-कॉलेज, थालीसैन की लक्ष्मी रावत ने स्पोर्ट्स फॉर आल चौंपियनशिप उत्तराखंड, के दूसरे दिन एथलेटिक्स में आज…
शिवालया लाइन कॉलोनी का डीएम ने किया निरीक्षण, सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़। नगरपालिका पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित शिवालया लाईन कॉलोनी में सीवर के ओवरफ्लो होने सम्बन्धी शिकायतों के समाधान के दृष्टिगत…
