देहरादून । उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के महासचिव जगदीश भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा सहकारिता के लिए वरदान साबित होगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत धन्यवाद देता है कि उन्होंने उत्तराखंड में आकर यहां के जड़ी-बूटियों एवं सहकारिता के ऊपर विस्तार पूर्वक लोगों से बात करी एवं उन्होंने यह बताया कि सहकारिता के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिल सकता है खासकर उन्होंने जड़ी-बूटी एवं हर्बल प्लांट के उत्पादन की बात कहीं है जिससे कि हमारे उत्तराखंड के किसानों को इसका फायदा मिलेगा एवं रोजगार के नए साधन विकसित होंगे। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यवसाय में होमस्टेक के ऊपर उनका प्रकाश डालना इस बात का सबूत देता है कि आने वाले भविष्य में होमस्टे एक व्यापक स्वरोजगार का स्वरूप लेगा और इससे उत्तराखंड के दूरदराज गांव में रहने वाले लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से यह विदित होता है कि आने वाले भविष्य में उत्तराखंड एक आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा और अपने प्रदेश वासियों के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार की व्यवस्था भी खुद सुनिश्चित कर लेगा।
Related Posts
10 नए शहरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ी धामी सरकार, UIIDB को साैंपी जिम्मेदारी..
10 नए शहरों के निर्माण के लिए आगे बढ़ी धामी सरकार, UIIDB को साैंपी जिम्मेदारी.. उत्तराखंड: प्रदेश…
मैड संस्था ने टपकेश्वर में चलाया व्यापक सफाई अभियान
देहरादून । देहरादून के शिक्षित छात्र समूह मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड ) ने रविवार को सुबह…
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सीएम से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने…
