पिथौरागढ़/देहरादून । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मणेगांव तिराहा, पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
Related Posts
आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीतिः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून । नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए समिति का गठन किया…
स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में एसआईटी गठित, एक माह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी सरकार को..
स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में एसआईटी गठित, एक माह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी सरकार को.. उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा…
हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाया जाएगा
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम टाऊन हॉल देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के…
