देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रातः सर्किट हाउस काठगोदाम में जन समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने गौलापार क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में धैर्य बनाये रखें, समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहित डीजीपी अशोक कुमार, आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Related Posts
उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल..
उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी…
स्वास्थ्य मंत्री के सम्मुख विधायकों ने रखी विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग
देहरादून। सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज चिकित्सा…
उत्तराखंड में स्वच्छ गतिशीलता नीति को मिली गति, सीएम धामी ने लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी चेक..
उत्तराखंड में स्वच्छ गतिशीलता नीति को मिली गति, सीएम धामी ने लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी चेक.. उत्तराखंड:…
