भाजपा महिला मोर्चा करेगा 14 जिलों एवं 252 मंडलों में कन्या पूजन का भव्य आयोजन

देहरादून । महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में आज एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय ने माहिल मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा महिला मोर्चा अधिक से अधिक सक्रिय होकर कन्या पूजन करके भाजपा सरकार के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं। वह जन जन को बताएं एवं कन्या पूजन करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और शक्तिशाली बनाये।
प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने संबोधन में बतायाआगामी 17 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा ष्उत्तराखंड के संगठनात्मक 14 जिलों के 252 मंडलों ष् में  भव्य कन्या पूजन का  कार्यक्रम आयोजितत करेगें। उन्होंने कहा कि हम कन्या पूजन के माध्यम से पूरे भारतवर्ष को यह विश्वास दिलायेगे कि सिर्फ 9 दिन ही हमें कन्याओं का सम्मान नहीं करना चाहिए अपितु देवी स्वरूप कन्या ,सर्व शक्ति स्वरूप कन्या का 365 दिन हमें सम्मान करना चाहिए। संचालन प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ एवं मोहिनी पोखरिया  द्वारा किया गया। बैठक में सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने कन्या पूजन के आयोजन के प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित जानकारी सभी से साझा की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित रहे।