देहरादून। विगत 30 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहत पौधारोपण तथा जल, जंगल, जीवन बचाने, जंगलों में आगजनी घटनाओं को रोकने व पानी के जलस्रोतों को बचाने के क्षेत्र में कार्य कर रहे वृक्षमित्र के नाम से मशहूर पर्यावरणविद् डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने विश्व पर्यावरण दिवस को पौधा उपहार में देकर मनाया। डॉ सोनी व मदन मोहन सेमवाल ने राजपुर स्थित प्रमुख वन संरक्षक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल व प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक को देववृक्ष तुलसी का पौधा उपहार में देकर विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए कपड़े के झोले का प्रयोग करने तथा उपहार में पौधे देने की अपील की।
Related Posts
अफवाहों से हटकर मनोयोग से आगामी परीक्षा में जुटे युवाः महेंद्र भट्ट
देहरादून । भाजपा ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून की परिधि में पहली भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग…
युवा चित्रकार अनुराग रमोला को मनवाधिकार संगठन ने सम्मानित किया
देहरादून । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने युवा चित्रकार अनुराग रमोला को चित्रकला के…
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 42 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को राहत..
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 42 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को राहत.. उत्तराखंड:…
